Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Ghatshila By-election: झामुमो की बांटो व राज करो की नीति फेल, बाबूलाल की जीत तय-सुदेश महतो

Ghatshila: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। चतरो तथा सिंहपुरा में जनसभा में श्री महतो ने कहा कि अंग्रेजों की ’बांटो और राज करो’ वाली झामुमो की नीति को जनता समझ चुकी है। जनता अब भ्रमित नहीं होगी। इस बार का वोट झारखंड की राजनीति में बदलाव का संदेश देगा। घाटशिला की जनता एकजुट होकर बाबूलाल सोरेन के पक्ष में खड़ी है।


मीडिया को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केवल एक विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह चुनाव झारखंड की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाला जनादेश है। इस चुनाव को हमें एक व्यापक दृष्टिकोण से देखना होगा, क्योंकि यह पिछले 6 वर्षों की राज्य सरकार की नाकामियों का प्रतीक है। श्री महतो ने धालभूमगढ़ के मुरुडीह, बुराकाटी, जोलकाटा, भाकर आदि ग्रामों में भी प्रचार अभियान चलाया।

उन्होंने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि घाटशिला की जनता अपना जनादेश दे। इस बार का वोट सिर्फ़ प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि राज्य की नीति और नीयत तय करने का होगा। घाटशिला की जनता का वोट पूरे झारखंड के लिए संदेश बनेगा कि जनता अब बदलाव चाहती है।

 जनता के मुद्दे होंगे चुनाव का आधार

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह चुनाव उन मुद्दों पर लड़ा जाएगा जो गांव की आवश्यकता और जनता की जरूरत से जुड़े हैं। वर्तमान सरकार मुद्दों को थोपने का काम करती है, लेकिन असली मुद्दे जनता के बीच से निकलते हैं। आजसू पार्टी उन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। 

 मंईयां सम्मान योजना विफल

 महतो ने मंईयां सम्मान योजना पर उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की अक्षमता का उदाहरण है। यह एक साल भी सही ढंग से नहीं चल पाई। लगभग 6.50 लाख महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए। यह दिखाता है कि राज्य का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह असफल हो चुका है। पूरे साल में केवल चार बार ही राशि जारी की जा सकी है। यह ‘महिला सम्मान योजना’ नहीं बल्कि ‘महिला अपमान योजना’ बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि स्वयं राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस योजना की खामियों को स्वीकार किया है। यह कोई बनाया हुआ आरोप नहीं, बल्कि सच्चाई है

रोज़गार पर सरकार की नाकामी उजागर

रोज़गार की स्थिति पर महतो ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से झारखंड के युवाओं को सिर्फ़ आश्वासन दिया जा रहा है। हज़ारों पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार जानबूझकर नौकरियाँ नहीं दे रही है क्योंकि उसे वित्तीय बोझ का डर है। युवाओं के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ किसी अपराध से कम नहीं है। 

आजसू नेताओं के साथ रणनीति बनाई

सुदेश महतो काशिदा में आजसू पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल हुए और घाटशिला उपचुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केवल एक विधानसभा का चुनाव नहीं, बल्कि यह झारखंड की राजनीति की दिशा तय करने वाला निर्णायक जनादेश है। आजसू पार्टी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन के समर्थन में इस चुनाव को जनता के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास और सुशासन के आधार पर लड़ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !