Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Bokaro Theft Case: बोकारो के घर में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले

Bokaro: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के डीवीसी मुर्गी फार्म कॉलोनी में तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां बंद घर  में चोरी करने के इरादे से घुसे एक युवक को स्थानियों लोगो ने पकड़कर उसके हाथ पैर बांध कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के एचएमटी-16सी स्थित बंद मकान के मालिक सह व्यवसायी अरुण कुमार जब देर रात अपनी दुकान बंद कर के घर लौटे और घर का ताला खोला, तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर एक युवक चोरी कर रहा है। चोर  ने अलमारी तोड़कर सोने के जेवर और अन्य सामान पहले ही निकाल लिए थे। जिसके बाद घर के मालिक को देखते ही चोर  खिड़की से भागने की कोशिश करने लगा। वहीं घर के मालिक द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने चोर को धड़ पकड़ा और घर के अंदर कमरे में लाकर उसे बांध दिया गया।

घर के मालिक ने बताया कि अलमारी से करीब एक लाख रुपये नगद और उनकी मां के जेवरात चोरी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और बोकारो थर्मल थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना के एसआई एके मेहता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गए।

पकड़ा गया युवक भी मुर्गी फार्म कॉलोनी का ही निवासी बताया जा रहा है। घर के मालिक और मुखिया ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !