Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Adityapur Suicide News: आदित्यपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी स्थित जमालपुर वार्ड संख्या 3 में एक सनसनीखेज घटना सामने हुई। जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार महतो निवासी वार्ड संख्या 3 के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात राकेश का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया और रातभर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह लोगों ने आरोग्य मंदिर के अंदर उसका शव फंदे से लटका देखा। 

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

राकेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !