Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-08

Dhanbad News: धनबाद में विधवा महिला के साथ दरिंदगी, पड़ोसी पर यौन शोषण और ब्लैकमेल का आरोप

Dhanbad: धनबाद के चासनाला साउथ कॉलोनी कोलियरी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी जय प्रकाश राय पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मौत साल 2018 में हो गई

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की मौत साल 2018 में हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने पहले हमदर्दी का दिखावा किया और फिर उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर अश्लील वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता धनबाद महिला थाना पहुंची 

आखिरकार, हिम्मत जुटाकर पीड़िता धनबाद महिला थाना पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है, साथ ही आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर समाज के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा करता है कि अकेली और बेबस महिलाओं को कब मिलेगी सुरक्षा।और “कब रुकेगा यह शर्मनाक शोषण।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !