Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-09

Bihar News: RJD नेता के पुत्र का शव मिलने से फैली सनसनी। मामले की तहकीकात मे जुटी पुलिस

Bihar: बिहार के सहरसा मे RJD नेता सुरेन्द्र यादव के पुत्र का संदेहास्पद स्थिति मे शव बरामद होने से इलाके मे सनसनी फैल गई है सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव की घटना है।युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

परिजन आनन-फानन मे युवक को अनुमंडल अस्पताल

घटना के सम्बन्ध मे परिजनों की माने तो रात मे खाना खाने के बाद सब घर मे सो गए जिसके बाद युवक घर से कब निकला किसी को पता नही चला वहीं मृतक की माँ ज़ब अहले सुबह जगी और पानी के लिए जब टिबल के पास गई तो देखा की उसका पुत्र अचेत अवस्था मे गिरा पड़ा हुआ है जिसके बाद परिजन आनन-फानन मे युवक को अनुमंडल अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया अचानक युवक की मौत की घटना से परिवार वालों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक की पहचान RJD नेता सुरेन्द्र यादव के पुत्र प्रीतम कुमार के रूप मे की गई है जो सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ढाब गांव का रहने वाला था।

घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर DSP

घटना के संबंध में सिमरी बख्तियारपुर DSP मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि संदेहास्पद स्थिति मे युवक का शव आवासीय परिसर से संदेहास्पद स्थिति मे बरामद किया गया है।पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमॉटम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। युवक की मौत की वजह क्या है।फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !