शीतलहर की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। प्रभावित जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा। इन जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना है, जिससे लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। रांची के तापमान में तेज गिरावट बिहार के मुकाबले झारखंड में तापमान काफी तेजी से गिर रहा है। राजधानी रांची में भी ठंड का प्रकोप साफ दिख रहा है।
आज का तापमान
न्यूनतम तापमान, 13 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान, 24 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस पर आने से सुबह और रात में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने नवंबर के अंत तक ठंड का कहर काफी ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई है।
लोगों के लिए सलाह
ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की अपील की है।
गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम ठंड से बचें
खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से विशेष बचाव की सलाह दी गई है, क्योंकि शीतलहर से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। झारखंड में यह अप्रत्याशित ठंड नवंबर की शुरुआत में ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, और आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है।