Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Bihar News: दानापुर में दर्दनाक हादसा, मकान की दीवार व छत गिरने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत

Bihar: दानापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानस पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार परिवार रात के समय घर के अंदर सो रहा था, तभी अचानक घर की पुरानी दीवार और छत गिर गई, जिससे सभी मलबे में दब गए। जिस वजह से उन सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दे कि सभी मृतक अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

मृतकों की पहचान मोहम्मद बबलू, उनकी पत्नी रोशन खातून और उनके तीन मासूम बच्चे रुखसार, चांद और चांदनी के रूप में हुई है। 

दीवार और छत गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। 

 बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और लगातार बारिश के कारण दीवारें कमजोर भी हो गई थीं। जिस वजह से अचानक दीवार और छत गिर गया। 

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिया अस्पताल भेज दिया है। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !