Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव दूसरे चरण की 122 सीटों पर कल वोटिंग, EVM पहुंची बूथों पर

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान मंगलवार को होना है, जिसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आयोग के अनुसार, आज यानी सोमवार को राज्य के 45,399 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) भेजी जा रही हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है, और मतदान कर्मियों को उनकी ड्यूटी लोकेशन पर रवाना किया जा रहा है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन अलर्ट मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है।

इन प्रमुख जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें पटना, नालंदा, दरभंगा, गया, और मधुबनी जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। यह चरण बिहार की सत्ता का फैसला करने में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल 122 सीटों पर होने वाले इस मतदान में लाखों मतदाताओं की भागीदारी की उम्मीद है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !