Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Saraikela News: चौका व नीमडीह क्षेत्र में फूला अवैध खनिज नेटवर्क, पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

Saraikela: झारखंड के औद्योगिक इलाके में अवैध खनिज कारोबार फिर से चर्चा में है। नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनिज टाल के खुलासे के बाद चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 किनारे भी कई अवैध खनिज कटिंग टाल उभर आए हैं। यहाँ से प्रतिदिन लाखों रुपये के खनिज जैसे कोयला, आयरन ओर, मैंगनीज और महंगे पत्थर की चोरी की जा रही है।

चौका थाना पुलिस और चांडिल अंचल प्रशासन की अनदेखी से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह पूरा नेटवर्क पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। लोगों ने राज्य सरकार और खनन विभाग से मांग की है कि इन अवैध टालों पर तत्काल छापेमारी हो और चौका थाना व चांडिल अंचल के अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के अनुसार, इन टालों पर अवैध गतिविधियों को ढाबा या चाय-नाश्ता दुकानों के रूप में छिपाया गया है। ट्रक चालक जब यहाँ रुकते हैं तो खनिज सामग्री के सौदे किए जाते हैं और बाद में ट्रक को गुप्त गोदाम में ले जाकर माल का हिस्सा उतारकर चोरी कर लिया जाता है।

क्या आपको लगता है कि राज्य सरकार को इस मामले में कोई कार्रवाई करनी चाहिए?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !