Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Ranchi News: प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए प्रेमी बना चोर, प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में अपनी प्रेमिका को महंगे तोहफे देने की चाहत एक युवक को अपराध की दुनिया में ले गई। सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राजा वर्मा ने प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया को खुश करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।

 घर में सेंधमारी और चोरी

जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात राजा वर्मा ने सदर थाना क्षेत्र के सुंदर विहार कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार शाह के घर में घुसकर सोने के जेवर चोरी किए। उसने चुराए गए गहनों में से सोने की चेन अपनी प्रेमिका को गिफ्ट की और बाकी सामान दीपा टोली के एक ज्वैलर अनीश सोनी को बेच दिया।

 पुलिस ने दबोचा, हुआ बड़ा खुलासा

पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा वर्मा को धर दबोचा। पूछताछ में राजा ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसकी प्रेमिका लक्ष्मी और ज्वैलर अनीश सोनी भी इस अपराध में शामिल थे।

पुलिस ने राजा की निशानदेही पर उसकी प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी और 

पुलिस ने राजा की निशानदेही पर उसकी प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी और ज्वैलर अनीश सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिसमें सोने की चेन, बालियां, टॉप्स, जितिया, चांदी के पायल और बिछिया शामिल हैं।

 आगे की जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राजा वर्मा ने अब तक रांची के किन-किन इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और चोरी का सामान कहां-कहां बेचा है। महंगे शौक पूरे करने के लिए एक युवक का चोर बनना और प्रेमिका समेत तीन लोगों का गिरफ्तार होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !