Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-10

Bagbera Housing Colony: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में नियमित जलापूर्ति को लेकर स्थानीय पंसस,उप मुखिया की पहल तेज, पीएचईडी को सौंपा गया मांग पत्र

Bagbera: बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पिछले दिनों जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने शुक्रवार को पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रतिनिधियों ने विभाग को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जलापूर्ति योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार के तकनीकी कार्य या मेंटेनेंस के दौरान कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बाधित न हो।


 बैठक में कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार के साथ 

सहायक अभियंता महेंद्र बैठा भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान यह संयुक्त सहमति बनी कि बिष्टुपुर स्थित फ़िल्टर पंप हाउस से बागबेड़ा कॉलोनी पंप हाउस को जोड़ने वाली मुख्य पाइपलाइन का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप चलता रहेगा, लेकिन इस प्रक्रिया में जलापूर्ति सामान्य रखी जाएगी, ताकि स्थानीय परिवारों को पीने के पानी की समस्या न झेलनी पड़े।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि 11 और 12 नवंबर को कॉलोनी में जल वितरण

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि 11 और 12 नवंबर को कॉलोनी में जल वितरण पूर्व की तरह ही किया जाएगा और आपूर्ति में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि पानी जीवन से जुड़ा बुनियादी विषय है, इसलिए आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल पर जुस्को का शुद्ध पेयजल निजी टैंकरों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा, “कॉलोनी वासियों को किसी भी परिस्थिति में पीने

उन्होंने कहा, “कॉलोनी वासियों को किसी भी परिस्थिति में पीने के पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर को संयुक्त रूप से इस सक्रियता का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि विभाग बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से सुचारु करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !