Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-11

Bokaro Highway Major Accident: जमशेदपुर-बोकारो हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों यात्री सुरक्षित

Jamshedpur: मंगलवार की अहले सुबह पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी ओपी के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जमशेदपुर से बोकारो जा रही शहंशाह नामक एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में दर्जनों यात्री सवार थे, जो इस दुर्घटना के बाद दहशत में आ गए।

चालक की लापरवाही बनी हादसे का कारण

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। बस डिमना लेक से सटे हलुदबनी ओपी के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बस का आधा हिस्सा सड़क किनारे एक खेत में घुस गया, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, जिससे एक गंभीर दुर्घटना टल गई।

सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही हलुदबनी ओपी के पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक

पुलिस ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में चालक की लापरवाही की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा करने वाली बसों में सुरक्षा मानकों और चालकों के आराम के समय के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !