Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-11

Pakur News: पाकुड़ में बंद घर को बनाया चोरों ने निशाना, 7.50 लाख के जेवर और 1.10 लाख नकद पर हाथ साफ

Pakur News: पाकुड़ में एक बार फिर चोरों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है. शहर के कृष्णापुरी कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया. घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जब मकान मालिक अमित कुमार सिंह अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे. इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसने में सफलता पा ली. मामला मंगलवार को प्रकाश में आया.

घर लौटने पर अमित कुमार सिंह ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है. जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब सात लाख पचास हजार रुपये के जेवरात, एक लाख दस हजार रुपये नकद और एक स्मार्ट टीवी लेकर फरार हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पाकुड़ शहर में बीते कुछ महीनों में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है. दिनदहाड़े और रात के अंधेरे में होने वाली वारदातों ने लोगों में दहशत फैला दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती की कमी और रात्रि सुरक्षा में लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं.

पाकुड़ में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही हैं. पुलिस हर मामले में छानबीन की बात तो करती है, लेकिन नतीजे सामने नहीं आते. रात के समय गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने की सख्त जरूरत है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !