Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण, पीएम मोदी और मोहन भागवत होंगे शामिल

Ayodhya: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। इस बार राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो मंदिर के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ देगा। यह विशेष आयोजन 25 नवंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत संयुक्त रूप से राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।


कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था


कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 24 नवंबर की शाम से ही रामलला के दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे, ताकि अगले दिन होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी की जा सकें।

धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह अयोध्या और पूरे देश के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण साबित होगा, जब श्रीराम मंदिर का शिखर पहली बार औपचारिक रूप से ध्वज से सुशोभित होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !