Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Jamshedpur News: सिदगोड़ा के 17 वर्षीय सावन सोना की चांडिल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई साज़िश की आशंका

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के टाटा लाइन निवासी 17 वर्षीय युवक सावन सोना की चांडिल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामला सड़क दुर्घटना का बताया जा रहा है, लेकिन परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सावन अपने दो दोस्तों के साथ किसी काम से चांडिल गया था। रास्ते में संदिग्ध हालात में वह सड़क से कुछ दूरी पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही गाड़ी में तीन युवक सवार थे। तेज़ रफ़्तार में ड्राइविंग करते समय उनकी किसी अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिससे सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों साथी युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सावन को एमजीएम अस्पताल लाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही वे फूट-फूट कर रोने लगे और इस घटना को हत्या बताया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सावन को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद यह “हादसा” हुआ।

वहीं, पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह वास्तव में सड़क दुर्घटना थी या एक सोची-समझी साजिश।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !