Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Jamshedpur Kachari Baba Temple: जमशेदपुर में कचहरी बाबा मंदिर के पीछे घेराबंदी को लेकर हंगामा, जुस्को पर सनातन संस्कृति पर हमले का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला मुख्यालय से सटे ऐतिहासिक चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर, जिसे स्थानीय लोग कचहरी बाबा मंदिर के नाम से भी जानते हैं, गुरुवार की सुबह अचानक विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बन गया। मंदिर का पिछला हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है, और इसी हिस्से की घेराबंदी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को द्वारा कराए जाने को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया।

दरअसल, मंदिर कमेटी का आरोप है कि जुस्को द्वारा

दरअसल, मंदिर कमेटी का आरोप है कि जुस्को द्वारा की जा रही इस घेराबंदी से मंदिर का पिछला निकास (बैक एग्जिट) पूरी तरह बंद हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन को भारी परेशानी होगी। जुस्को की कार्रवाई के विरोध में मंदिर कमेटी ने तुरंत मोर्चा खोल दिया। देखते ही देखते कई हिंदूवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जुस्को की एकतरफा कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया।

विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने जुस्को

विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने जुस्को प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे सनातन संस्कृति पर हमला करार दिया और दोहरा मानदंड अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जुस्को ने मंदिर कमेटी से कोई वार्ता नहीं की और न ही उन्हें विश्वास में लिया।

अरुण सिंह ने साफ लहजे में कहा कि इस मंदिर से

अरुण सिंह ने साफ लहजे में कहा कि इस मंदिर से लाखों लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। बगैर सहमति के की जा रही ऐसी कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घेराबंदी का काम रोक दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !