Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Saraikela CBI Raid : सरायकेला में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर 20 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Saraikela : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला डाकघर के पोस्टल असिस्टेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद पर रंजन दास का योगदान स्वीकार करने के एवज में 20,000 रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया।


सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने एक विशेष ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। जाल बिछाने के बाद दोनों अधिकारियों को मौके पर ही घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने दोनों के आवास और कार्यालयों की तलाशी ली, जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और कुछ नकदी बरामद हुई है।


फिलहाल दोनों से सीबीआई की टीम गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन अधिकारियों ने अन्य मामलों में भी घूस की रकम ली है। बताया जाता है कि इनके खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें दर्ज थीं, लेकिन अब सीबीआई ने साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में लिया है।

मामले की जांच जारी है और सीबीआई जल्द ही इस पूरे भ्रष्टाचार नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !