Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Giridih Police Big Success: गिरिडीह में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, जामताड़ा के मुख्य सरगना समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के मुख्य सरगना समेत पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघरा रेलवे ओवरब्रिज के समीप बालीडीह में कुछ साइबर अपराधी फोन के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।


गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापामारी की और वहां से जामताड़ा निवासी मुख्य सरगना अफताब अंसारी सहित पांच साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे आम लोगों को ठगने के लिए उनके मोबाइल पर फर्जी APK फाइल जैसे — SBI Credit Card Update.apk, RTO E-challan.apk, PM Kisan Yojana.apk और YONO SBI Bank.apk भेजते थे। खुद को बैंक अधिकारी बताकर KYC अपडेट या बैंक वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से OTP प्राप्त करते और फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का संबंध

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों का संबंध देवघर और जामताड़ा जिले के अन्य साइबर गिरोहों से भी है। ठगी से प्राप्त राशि इन्हीं गिरोहों द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी खातों में मंगाई जाती थी और फिर आपस में नकद बांट ली जाती थी।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अफताब

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अफताब अंसारी (मुख्य सरगना, जामताड़ा), परवेज अंसारी (मुख्य सरगना, देवघर), तफाजुल अंसारी, तबरेज अंसारी और नियाज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 12 मोबाइल फोन (जिनमें तीन आईफोन शामिल हैं) और 15 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

इस मामले में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 38/2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

इस संबंध में एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि

इस संबंध में एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि साइबर अपराध के मामलों में गिरिडीह पुलिस पूरी तरह सजग है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप को डाउनलोड न करें और ठगी की किसी भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !