Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

IIM Admit Card: IIM प्रवेश परीक्षा CAT 2025 के एडमिट कार्ड जारी, सभी केंद्रों पर 30 नवंबर को तीन शिफ्टों में होगा टेस्ट, जानें समय

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने 12 नवंबर 2025 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके आधिकारिक वेबसाइट Iimcat.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IIM Admit Card: IIM प्रवेश परीक्षा CAT 2025 के एडमिट कार्ड जारी, सभी केंद्रों पर 30 नवंबर को तीन शिफ्टों में होगा टेस्ट, जानें समय


भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड ने 12 नवंबर 2025 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2025) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि और समय

CAT 2025 की परीक्षा 30 नवंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जो कि तीन अलग-अलग सत्रों में संपन्न होगी 

सत्र 1: सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

सत्र 2: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

सत्र 3: शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक


यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और इसके माध्यम से ही उम्मीदवारों को IIMs तथा अन्य शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA, PGP और प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

CAT एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय जैसी सभी जरूरी जानकारियाँ दी गई हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) साथ लाना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न जानें 

CAT 2025 में कुल तीन सेक्शन होंगे 

1. VARC (Verbal Ability & Reading Comprehension)


2. DILR (Data Interpretation & Logical Reasoning)


3. QA (Quantitative Aptitude)



इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 66 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे, हालांकि एक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। इस परीक्षा में कुछ प्रश्न ऐसे भी होंगे जिन पर नकारात्मक अंकन लागू नहीं होगा।

 मॉक टेस्ट भी जारी

IIM कोझिकोड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए CAT 2025 का आधिकारिक मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया है। इस मॉक टेस्ट में उदाहरण प्रश्न शामिल हैं, जिससे अभ्यर्थी परीक्षा के प्रारूप, इंटरफेस और समय प्रबंधन से परिचित हो सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !