इस आयोजन में दिन के समय टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले होगा,जिसके विजेताओं को भी शाम के अवॉर्ड शो में सम्मानित किया जाएगा, जिसके बाद शाम को भव्य अवॉर्ड समारोह होगा। इस अवसर पर उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने व्यापार, चिकित्सा, कला, स्टार्टअप, समाजसेवा, खेल, फैशन और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और ऋतु शिवपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वे विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड नाइट एक सितारों से सजी शाम होने जा रही है, जिसमें कई मेहमानों की उपस्थिति रहेगी।
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है।
रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट का लक्ष्य जमशेदपुर में हर वर्ष एक ऐसा मंच तैयार करना है जो फैशन, सम्मान और मनोरंजन का संगम बने।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह, आरफीन, रश्मि राज, हरि सिंह राजपूत, सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, तृषा सिंह, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, तुषार दासगुप्ता, समिता राउत, सुबोध गोराई, रेहान, हर्ष सिंह, सौरभ कुमार उपस्थित रहे।