Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Saraikela Crime News: सरायकेल में तीन लोगों की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला जिला के खरसावां थाना पुलिस ने दस दिन पहले लापता हुए पति-पत्नी की गुमशुदगी मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों के शवों को जमीन के अंदर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जमशेदपुर भेजा दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोथो सरदार, गोंदो सरदार और बुंदिया सरदार के रूप में हुई हैं।

मामले की जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने चैतन्यपुर निवासी ठाकुरा सरदार और उसकी पत्नी चांदमणि सरदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद सबूत छिपाने के लिए दोनों शवों को गांव के पास घने जंगल में दफना दिया गया था।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि दो दिन पहले रायजमा गांव की एक बुजुर्ग महिला गुरुवारी सरदार का शव भी पुलिस ने सड़ी-गली अवस्था में जमीन के अंदर से बरामद किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की डायन-बिसाही के संदेह में हत्या कर दी गई थी और सबूतों को छिपाने के लिए शव को जमीन में दफनाया दिया गया था।

इस मामले में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !