Jamshedpur: भारत भारती संस्था के द्वारा पूर्व सैनिकों को राष्ट्रहित में समाहित करने के लिए सैनिक समागम 2025 और विकसित भारत 2025 का आयोजन सूरत के ग्रीनलैंड रिसोर्ट में आगामी 14 नवंबर से 16 नवंबर तक किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में तीनों सेना के सेवानिवृत ऑफिसर्स
इस कार्यक्रम में तीनों सेना के सेवानिवृत ऑफिसर्स एवं जवान शामिल होंगे। देश के हर राज्य में रहने वाले अलग-अलग भाषा बोलने वाले, वेशभूषा पहनने, अलग-अलग तरीके से पर्व मनाने वाले सभी देशवासियों को एक मंच पर लाकर आपसी एकता बढ़ाने एवं देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्प लेने हेतु सैनिकों का यह महा समागम का आयोजन किया गया है। इस संस्था में भारतीय सेना के वीर सैनिकों के साथ-साथ देश के जिम्मेदार देशभक्त नागरिक भी शामिल हो सकते हैं।
इस कार्यक्रम में झारखंड से जमशेदपुर के अलावा
इस कार्यक्रम में झारखंड से जमशेदपुर के अलावा रांची बोकारो धनबाद एवं गुमला के कुल 29 सैनिक एवं वीर नारी शामिल हो रहे है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक की भूमिका सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन अनिरुद्ध सिंह निभा रहे हैं। जबकि सम्मानित सदस्यों में पी एन राय भोला प्रसाद सिंह सतेंद्र सिंह मनोज झा एम पाठक राजू उपाध्याय हंसराज सिंह सहदेव महतो प्रमोद कुमार दास के साथ-साथ 15 वीर नारियां शामिल हो रही है।