Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Saraikela News: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, निदेशक DRDA डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एल.डी.एम., तथा आकांक्षी प्रखंडों से संबंधित जिला एवं प्रखंड समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित निर्धारित Key Performance Indicators (KPIs) की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण सीडीपीओ एवं एलएस द्वारा तथा सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी एवं सीआरपी द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर, आवश्यकता अनुसार तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ, ताकि प्रत्येक केंद्र एवं विद्यालय में निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएँ उपलब्ध हों। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी, योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा, तथा सभी योजनाओं से संबंधित डेटा को निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !