Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Kandra News: कांड्रा थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन के शीशे में लगे काले फिल्म को हटवाया

Kandra: कांड्रा थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन के शीशे में लगे काले फिल्म को हटवाया। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया।

क्या है मामला?

सरायकेला जिले में कई सारे चार पहिया वाहन हैं जिनमें शीशे में 80 प्रतिशत काले फिल्म लगे हुए हैं। यह कार्रवाई उन वाहनों को संदेश दे रही है जो जिले में काले फिल्म लगा कर सड़कों पर गाड़ियां चलाते हैं। काले फिल्म लगे रहने से कई अपराध को संरक्षण मिलता है। अगर पुलिस समय पर इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो जिले में अपराध को बढ़ावा मिलेगा।

पुलिस की कार्रवाई

कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग निरंतर चलता ही रहेगा। वाहनों में लगे काले शीशे, ड्रिंक एंड ड्राइव और वहां संबंधित जरूरी कागजातों की जांच होते ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

काले फिल्म का उपयोग क्यों होता है?

काले फिल्म का उपयोग अक्सर अपराधियों द्वारा किया जाता है ताकि वे अपनी पहचान छुपा सकें और पुलिस से बच सकें। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से अब ऐसे लोगों को पता चल जाएगा कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की टीम पूरी तरह से सक्रिय है।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस की कार्रवाई कितना दिनों तक चलती है?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !