Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-13

Rajnagar News: राजनगर में झारखंड रजत जयंती पर जलछाजन मिशन का विशेष आयोजन, जल संरक्षण व हरित पर्यावरण का लिया संकल्प

राजनगर : झारखंड राज्य जलछाजन मिशन व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा झारखंड राज्य की रजत जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत जोनबनी पंचायत, ग्राम आमलातोला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जलछाजन समिति, जलछाजन विकास दल तथा स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से जलछाजन रैली सह कलश यात्रा, जल–पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण, जलछाजन गीत प्रस्तुति, रंगोली प्रतियोगिता, अमृत सरोवर मेढ़ पर पौधारोपण एवं प्रतिभागी समूहों का प्रशस्तीकरण तथा मेडल वितरण जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। सातों अनू–जलछाजन समितियों द्वारा अपने-अपने टोला से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पर सहभागिता दर्ज की गई।

कार्यक्रम में रौशन पाट पिगूंआ (राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला नोडल पदाधिकारी), जिला कृषि पदाधिकारी सरायकेला, जिला समन्वनक (PMYG), जिला तकनीकी विशेषज्ञ, सहयोगी महिला की सचिव, मुखिया जोनबनी तथा जलछाजन विकास दल के सदस्य उपस्थित रहे। 

अधिकारियों द्वारा जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं सामुदायिक विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागी होकर झारखंड राज्य की प्रगति, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !