Dhanbad: राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी क्रम में धनबाद रेलवे स्टेशन पर भी देर रात से हाई अलर्ट घोषित कर सघन जांच अभियान चलाया गया।
आरपीएफ निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में चला यह अभियान
आरपीएफ निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में चला यह अभियान देर रात से तड़के तक जारी रहा। इस दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पार्सल ऑफिस और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने स्वान दस्ते की मदद से बैग और पार्सल की जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों से सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।
वहीं यात्रियों ने कहा कि दिल्ली की घटना बेहद दुखद है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धनबाद स्टेशन पर चलाया जा रहा यह अभियान यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दे रहा है।
फिलहाल धनबाद रेलवे स्टेशन की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण
फिलहाल धनबाद रेलवे स्टेशन की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। दिल्ली धमाके के बाद देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली धमाके के बाद धनबाद स्टेशन पर हाई अलर्ट, रातभर चला सघन जांच अभियान।