Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Ghatshila By-Election Live: घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन की ऐतिहासिक जीत, झामुमो हुआ और मजबूत

Ghatshila By-Election Live: जमशेदपुर से बड़ी खबर, घाटशिला उपचुनाव का नतीजा साफ हो चुका है और झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है. शुरुआती रुझानों में ही बढ़त बनाने वाले सोमेश सोरेन ने अंत तक मुकाबले को एकतरफा बनाए रखा.....LIVE

  • गिनती पूरी होने के बाद सोमेश सोरेन ने कुल एक लाख से अधिक वोट हासिल किए, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को करीब छियासठ हजार से अधिक वोट मिले. इस तरह सोमेश सोरेन ने करीब अड़तीस हजार के अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है. तीसरे स्थान पर JLKM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू रहे, जिन्हें लगभग 11 हजार से अधिक वोट मिले.

  • घाटशिला में जनता ने इस बार साफ-साफ संदेश दिया है. विकास, स्थिरता और स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा. सोमेश सोरेन की जीत को झामुमो के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है. पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. ड्रम, ढोल और नगाड़ों के बीच समर्थकों ने जीत का स्वागत किया.

  • उपचुनाव का यह नतीजा झारखंड की राजनीति के लिए कई संदेश छोड़ गया है. खासकर कोल्हान क्षेत्र में झामुमो की पकड़ एक बार फिर मजबूत होती दिख रही है.
  • भाजपा के बाबूलाल सोरेन को 56,446 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर चल रहे हैं. 

  • मतगणना के हर राउंड के साथ मुकाबले का अंतर बढ़ता दिखाई दे रहा है और झामुमो खेमे में उत्साह का माहौल है.

  • उधर, भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 50,314 वोट मिले हैं, जिससे वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 10,956 मत मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं.

  • मतगणना केंद्र पर शुरू से ही झामुमो समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि भाजपा खेमे में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अंतिम परिणाम का इंतजार है, लेकिन रुझान झामुमो के पक्ष में स्पष्ट संकेत दे रहे हैं.

  • दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त का अंतर 27,481 वोट पर स्थिर है, जिससे मुकाबले की दिशा लगभग स्पष्ट होती दिख रही है. लगातार बढ़त से जेएमएम खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा उम्मीदवार अब भी अंतर कम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

  • घाटशिला में मतगणना जारी है और आधिकारिक घोषणा का इंतजार बना हुआ है.

  • मतगणना के हर दौर के साथ जेएमएम उम्मीदवार की बढ़त में लगातार इजाफा होता दिख रहा है. दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन अंतर कम करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रुझानों ने मुकाबले की दिशा स्पष्ट कर दी है.
  • घाटशिला में मतगणना जारी है और अगले राउंड के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है.

  • दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बढ़कर 23,385 हो गया है, जो झामुमो खेमे में बढ़त को और मजबूत करता है. मतगणना केंद्र पर जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, सोमेश सोरेन की स्थिति और सुदृढ़ होती दिखाई दे रही है. भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन बढ़त को पाटने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं.

  • मतगणना के आगामी राउंड परिणाम को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण साबित होंगे, लेकिन अब तक का रुझान झामुमो की स्पष्ट बढ़त को दर्शा रहा है.
  • दोनों उम्मीदवारों के बीच अंतर बढ़कर 22,095 वोट पर पहुंच गया है, जिससे झामुमो खेमे में उत्साह नजर आ रहा है. दूसरी ओर, भाजपा समर्थकों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनने लगी है.
  • मतगणना के बाद के राउंड भी अहम होंगे, लेकिन अब तक आए रुझान झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में रुझान कायम होने का संकेत दे रहे हैं.
  • भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को अब तक 32,289 वोट मिले हैं. लगातार बढ़त बनाते हुए झामुमो उम्मीदवार की स्थिति मजबूत मानी जा रही है.

  • मतगणना केंद्र पर सभी राउंड की गिनती जारी है और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी निगरानी में है. अंतिम परिणाम के लिए राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें मतगणना केंद्र पर टिकी हुई हैं.

  •  दूसरे स्थान पर भाजपा के बाबूलाल सोरेन हैं जिन्हें 30458 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू 7172 वोट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.
  • राउंड दर राउंड झामुमो प्रत्याशी की बढ़त बढ़ने से मुकाबला अब एकतरफा होता दिख रहा है जबकि बाकी प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं. तीसरे स्थान पर JLKM के प्रत्याशी रामदास मुर्मू 6455 मिले है. सोमेश सोरेन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 7762 वोट से आगे चल रहे हैं.

  • जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 5481 वोट मिले हैं. भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 179 वोट प्राप्त हुए हैं. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की प्रत्याशी पार्वती हांसदा को 75 वोट मिले हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में मनसा राम हांसदा 153 वोट के साथ आगे हैं, जबकि मनोज कुमार सिंह को 120 वोट मिले हैं. अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट इस प्रकार हैं. नारायण सिंह 65, परमेश्वर टुडू 46, बसंत कुमार तोपनो 33, रामकृष्ण कांति माहली 70, विकास हेम्ब्रम 225 और डॉ श्रीलाल किस्कू को 339 वोट मिले हैं. चौथे राउंड में नोटा को 599 वोट प्राप्त हुए हैं.


  • मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है और हर राउंड के अपडेट जिला प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे हैं. अब तक के रुझानों में झामुमो बढ़त बनाए हुए है और भाजपा पीछा करने की कोशिश में है. हालांकि बढ़त का अंतर इतना हो गया है कि चुनावी मुकाबले की दिशा साफ दिखने लगी है.

चौथे राउंड के बाद झामुमो की बढ़त और मजबूत हुई है. बढ़ते अंतर को देखते हुए भाजपा की वापसी मुश्किल होती दिख रही है. उपचुनाव में स्थानीय वोट बैंक, संगठन की पकड़ और उम्मीदवार की छवि निर्णायक कारक साबित होते दिख रहे हैं. आने वाले राउंड तस्वीर को और स्पष्ट करेंगे लेकिन फिलहाल झामुमो मजबूत स्थिति में है.


भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 157 वोट मिले हैं. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की उम्मीदवार पार्वती हांसदा को 60 वोट प्राप्त हुए. जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को 5278 वोट मिले हैं.

निर्दलीय उम्मीदवारों में नारायण सिंह को 60 वोट, परमेश्वर टुडू को 39 वोट, बसंत कुमार तोपनो को 31 वोट, मनसा राम हांसदा को 106 वोट, मनोज कुमार सिंह को 114 वोट, रामकृष्ण कांति माहली को 66 वोट, विकास हेम्ब्रम को 212 वोट और डॉ श्रीलाल किस्कू को 306 वोट प्राप्त हुए हैं. नोटा पर 505 मत पड़े हैं.

अब तक की मतगणना में झामुमो की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर है. आगे के राउंड में अंतर बढ़ेगा या समीकरण बदलेगा, इस पर नजर बनी हुई है.

घाटशिला उपचुनाव के तीसरे राउंड के नतीजों से स्पष्ट है कि ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाकों में झामुमो को अपेक्षाकृत अधिक समर्थन मिल रहा है. भाजपा को पिछड़ने का मुख्य कारण स्थानीय समीकरण और आदिवासी वोट बैंक का झुकाव माना जा रहा है. आगे के राउंड में तस्वीर और स्पष्ट होगी, लेकिन शुरुआती रुझान झामुमो के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !