Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jamshedpur Sonari : सोनारी चोरी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार हिरासत में, पूछताछ जारी

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर फेज-4 में कांग्रेस नेत्री पूनिता चौधरी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये चारों उसी इलाके में मंगलवार दोपहर वारदात के वक्त मौजूद थे और इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ युवकों की पहचान की गई थी जो वारदात के समय घर के आसपास घूमते नजर आ रहे थे। उसी आधार पर सोनारी थाना पुलिस ने देर रात छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका चोरी से सीधा संबंध है या नहीं। 


जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है, जब पूनिता चौधरी के पति सीताराम चौधरी अपनी पत्नी से मिलने टाटा मुख्य अस्पताल गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दस लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।पुलिस ने बताया कि फुटेज और मोबाइल लोकेशन दोनों से कई अहम सुराग मिले हैं। सोनारी थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ में कुछ अहम खुलासे की उम्मीद है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वहीं, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !