Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Ranchi News: झारखंड स्थापना दिवस समारोह से पहले रांची में कड़ी सुरक्षा के निर्देश, आईजी ने मोरहाबादी मैदान का लिया जायज़ा

Ranchi: झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को लेकर रांची पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। मुख्य समारोह 15 और 16 नवंबर को मोहराबादी मैदान में आयोजित होना है। इसी क्रम में रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने गुरुवार को मुख्य आयोजन स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का सुरक्षा निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायज़ा लिया।

उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद आईजी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जिनमें एसएसपी राकेश रंजन, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी तथा सभी डीएसपी मौजूद रहे।

बैठक में आईजी ने सभी डीएसपी को उनके प्रतिनियुक्त क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि राज्य स्थापना दिवस का 25वां वर्षगांठ समारोह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !