Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Dhanbad Crime : गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला धनबाद, 2 हिरासत में, कोयला विवाद में बाइक सवार बदमाशों का आतंक

Dhanbad : धनबाद जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहत से गूंज उठा है. गुरुवार को केंदुआ क्षेत्र स्थित भोला नाथ बसेरिया ग्राउंड के पास बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की. गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और दुकानों का शटर बंद कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोंदुडीह ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों को खदेड़ा. पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है.


दो संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग में किन लोगों की संलिप्तता थी और इसका उद्देश्य क्या था.

कोयला ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व की जंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना कुसुंडा क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के वर्चस्व और रंगदारी विवाद से जुड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि यह विवाद प्रगति इंडियन रोड लाइन नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के काम को लेकर हुआ. इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गोलियां चल गयीं.

इलाके में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. एहतियातन गोंदुडीह ओपी की पुलिस टीम ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. साथ ही आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !