Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jharkhand News: 17 नवंबर से झारखंड में योजनाओं की ग्राउंड चेकिंग, हर विभाग को देनी होगी जवाबदेही

Jharkhand: राज्य सरकार के निर्देश पर झारखंड के विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह 17 नवंबर से विभिन्न विभागों में चल रही विकास योजनाओं की व्यापक समीक्षा प्रारंभ करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद योजना एवं विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों को परियोजनाओं की प्रगति, खर्च की स्थिति और केंद्र सरकार से प्राप्त निधियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

समीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

17 नवंबर: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा वन एवं पर्यावरण विभागों की योजनाओं की समीक्षा होगी।

18 नवंबर: अधारभूत संरचना से जुड़े विभागों पथ निर्माण, नगर विकास, भवन निर्माण, ऊर्जा, ग्रामीण कार्य, उद्योग तथा परिवहन की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

21 नवंबर: सामाजिक क्षेत्र से संबंधित विभाग जैसे शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा श्रम विभाग की समीक्षा की जाएगी।

24 नवंबर: स्वास्थ्य, खान एवं भूविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य प्रमुख विभागों की योजनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !