Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jamshedpur Police : गोविंदपुर छिनतई कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, नकद 40,100 रुपये समेत पर्स और दस्तावेज बरामद

Jamshedpur : गोविंदपुर में हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए बिरसानगर के रहने वाले 23 वर्षीय त्रिलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना आंगन सोसाइटी की निवासी वृद्ध महिला रीता दत्ता का पर्स छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद 40,100 रुपये नकद, महिला का पर्स, मोबाइल फोन, बाइक, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बरामद किया है।


थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी बैंक से ही रीता दत्ता का रेकी कर रहा था। जैसे ही वह अपना आंगन के पास पहुंचीं, त्रिलोक कुमार ने मौका पाकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में कुल 55 हजार रुपये थे।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद उसने कुछ रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि बाकी रकम और पर्स को लुआबासा पुल के नीचे छिपा दिया था।

थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी इससे पहले सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक हत्या मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !