Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Saraikela News: समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक से की मुलाकात, जानें क्या की मांग

Saraikela: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक से मुलाकात की। उन्होंने बढ़ती ठंड में कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था और जलापूर्ति के समय में बदलाव करने की मांग की।


मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गरीब और असहाय लोगों के लिए ठंड से बचाव के लिए कंबल की व्यवस्था,सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था और सुबह के समय जलापूर्ति के समय में बदलाव की मांगे रखी।

नगर पंचायत के प्रशासक ने मनोज कुमार चौधरी को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को पूरा करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेंगे। उन्होंने जलापूर्ति के समय में बदलाव के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पत्र लिखने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग से कंबल उपलब्ध होते ही वितरण किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !