Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jamshedpur News: जमशेदपुर में NDA की ऐतिहासिक जीत का जश्न, सरयू राय के आवास पर JDU कार्यकर्ताओं का हुजूम

Jamshedpur: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद, जमशेदपुर की जनता दल यूनाइटेड इकाई ने बिष्टुपुर स्थित विधायक सरयू राय के आवास पर भव्य विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए और एनडीए की भारी जीत पर जमकर उल्लास व्यक्त किया।


कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और जीत के जश्न में शामिल हुए। विधायक सरयू राय ने स्वयं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लड्डू खिलाए और उन्हें इस शानदार विजय की बधाई दी।

 जनविश्वास और सुशासन की जीत

उत्सव को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि बिहार की यह जीत जनविश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की मजबूत पुष्टि है। उन्होंने इस विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण को देते हुए उनकी जमकर सराहना की। राय ने सभी से आगे भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करते रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जदयू झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष

कार्यक्रम में जदयू झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह, झारखंड प्रदेश महासचिव कौशल सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू नेता आशुतोष राय, अंजली सिंह, संजय ठाकुर, जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, मृत्युंजय सिंह, आकाश शाह, नीरज सिंह, प्रेम सक्सेना, ममता सिंह, सबिता ठाकुर, उषा यादव, सुष्मिता सरकार, विकास साहनी, लालू गोड़, विनोद सिंह, राजन राजपूत, दीपक गौड़, संजीव सिंह, असीम पाठक, शंकर कर्मकार सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। जश्न का माहौल देर तक बना रहा और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !