Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Saraikela News: सरायकेला में तकनीकी विभागों की कार्य-समीक्षा बैठक, डीसी ने समयबद्ध डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की कार्य-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित तकनीकी एवं डिजिटल सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ऋतुराज प्रियदर्शी, ई डिस्ट्रिक्ट मनैजर, आईटी मैनेजर, DPO–UID, DPM पंचायती राज, CSC मैनेजर सहित शिक्षा, परिवहन समेत विभिन्न विभाग के संबंधित तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी विभागों को अपने-अपने पोर्टल पर उपलब्ध डेटा का समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पंचायत भवनों के निर्धारित समय पर खुलने एवं बंद होने के पालन, नागरिकों को सभी मूलभूत सेवाएँ सहज रूप से उपलब्ध कराने तथा विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

समाहरणालय मुख्य द्वार पर बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु उपकरण स्थापित करने एवं सभी विभागों की उपस्थिति प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए DPO–UID को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !