Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Adityapur Fire Incident: आदित्यपुर में लगी भीषण आग, रेडीमेड कपड़ों का गोदाम जलकर हुआ राख

Adityapur: आदित्यपुर के कल्पनापुरी रिहायशी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक भीषण आग लग गई, जिससे एक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित रेडीमेड कपड़ों का गोदाम जलकर राख हो गया। घटना शाम लगभग 3:45 बजे की बताई जा रही है।

मकान संख्या 139/88, जो अक्षय कुमार का है, उसकी तीसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने छत से उठते घने धुएं और आग की लपटों को देखा तो आदित्यपुर नगर निगम को सूचना दी। मौके पर सिटी मैनेजर रवि भारती अपनी टीम के साथ पहुंचे। टीम ने पास स्थित छत टंकी से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि स्थानीय प्रयास पर्याप्त नहीं हो सके, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक जलकर राख हो चुका था।

इस आगजनी की घटना से पूरे कॉलोनी में हड़कंप मचा रहा। आसपास के लोग भी अपने-अपने मकान से बाहर निकल आए। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !