Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Saraikela News: झारखंड स्थापना दिवस पर अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने सरायकेला डीसी से की मुलाकात, जानें क्यों

सरायकेला : झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं अधिवक्ताओं के एक शिष्टमंडल ने झारखंड सरकार के प्रतिनिधि एवं सरायकेला जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिलकर झारखंड स्थापना के सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में बधाई एवं शुभकामना दी।

शिष्टमंडल में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजेश बिहारी सहाय, डी. एन. ओझा, मनोज कुमार, मनोज कुमार महाली, गौरव कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए।

झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन का मानना है कि झारखंड बनने के बाद झारखंड के सरायकेला जिला में विकास के कई ऐतिहासिक काम हुए हैं जिससे आम जनता में खुशी है। संस्था को उम्मीद है कि आने वाले समय में आम जनता के सहयोग से झारखंड और भी तरक्की, उन्नत और भाईचारा के दिशा में  आगे बढ़ेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !