Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित मदन मोहन पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Adityapur: आदित्यपुर स्थित मदन मोहन पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर स्कूल के टीचर, छात्र-छात्राओं के परिजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, समूहगीत और अन्य रंगारंग कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

खाने के स्टॉल

बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के कैंपस में विभिन्न तरह के खाने के स्टॉल लगाया गए। बच्चों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों को तैयार कर उनकी पोषण से जुड़ी खूबियों के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए व्यंजनों को उपस्थित लोगों के सामने प्रस्तुत किया, जिन्हें देखकर लोगों ने उनकी सराहना की।

नेता जी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन का संदेश

इस अवसर पर नेता जी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि “एक शाम बच्चों के नाम” कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी योग्यता को प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !