Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Jamshedpur News: घाटशिला उपचुनाव में जीत के बाद सोमेश सोरेन और झामुमो नेताओं ने शहीदों को किया नमन

Jamshedpur News: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ धरती आबा बिरसा मुंडा और शहीद निर्मल महतो को नमन किया. उनके साथ बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, इंचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार और झामुमो के अन्य नेता मौजूद थे. सभी नेताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और क्षेत्र में शांति, सद्भाव और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई.



घाटशिला उपचुनाव में मिली जीत झामुमो के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हुई है. पार्टी इसे संगठन की मजबूती और स्थानीय नेतृत्व पर लोगों के भरोसे के रूप में देख रही है. चुनाव परिणाम के बाद नेतृत्व का शहीदों को नमन करना झामुमो की परंपरागत जनाधार राजनीति और आदिवासी प्रतीकों के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !