Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-14

Gamharia News: गम्हरिया प्रखंड में मिली मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला

Gamharia: गम्हरिया प्रखंड में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला मिली है, जो अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ है। वह बिहार के किसी स्थान का ज़िक्र कर रही है, लेकिन भाषा स्पष्ट न होने के कारण सही जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवक उसे मधुसूदन फीडर के पास छोड़कर चला गया। स्थानीय निवासियों ने मानवीय पहल दिखाते हुए महिला को भोजन और पानी उपलब्ध कराया।

वहीं, गम्हरिया थाना पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला की पहचान या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया गम्हरिया थाना से संपर्क करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !