Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित मिथिला मोटर्स में रक्तदान शिविर का आयोजन, 150 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

Adityapur: आदित्यपुर स्थित मिथिला मोटर्स में द्वितीय वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत शनिवार को सर्व श्री मिथिला मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ब्रह्मानंद नारायणा ब्लड सेंट केर के संयुक्त रूप से आयोजन किया गया।

रक्त संग्रह का लक्ष्य

पिछले वर्ष रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, इस वर्ष 150 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

कर्मियों में रक्तदान को लेकर उत्साह

कंपनी के एचआर हेड मदन कुमार ने कहा कि कर्मियों में रक्तदान शिविर को लेकर काफी उत्साह है और यह शिविर हर साल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं होता है। आपातकालीन में कर्मियों के परिजनों एवं अन्य लोगों को रक्त उपलब्ध होने में सहयोग मिलता है।

आयोजन में शामिल अधिकारी और कर्मचारी

शिविर को सफल बनाने में कंपनी के वी. पी. राजेश पटेल, सीएफओ शिवदत्त शर्मा, वरीय एचआर प्रबंधक मदन कुमार, सागर कुमार साहू, एम आलम, आशीष कुमार, पवन प्रसाद, अमन कुमार, आरके श्रीवास्तव, हनी हुसैन, डीके सिंह, नितेश कुमार, बी लाल, राजीव सुभाष राजेश अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगदान दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !