Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Saraikela News: सरायकेला में माय भारत के तहत यूनिटी मार्च को लेकर भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों की दी जानकारी

Saraikela: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले “सरदार @150 यूनिटी मार्च” को लेकर भाजपा की ओर से सरायकेला सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

कार्यक्रम की जानकारी

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह पदयात्रा जिले में भव्य रूप से आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 19 नवंबर को आदित्यपुर में यूनिटी मार्च निकाला जाएगा, 20 नवंबर को चांडिल में इसका आयोजन होगा, और कार्यक्रम का जिला स्तरीय समापन 25 नवंबर को किया जाएगा।

युवाओं में राष्ट्रभावना को सशक्त करना है उद्देश्य

युवा अधिकारी क्षितिज कुमार ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभावना, एकता और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी की उम्मीद है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !