Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

IPL Retention And Trades Updates: 2026 मिनी ऑक्शन की तैयारियाँ तेज, फ्रेंचाइज़ियां आज खिलाड़ियों की अंतिम सूची BCCI को भेजेंगी

IPL 2026 की मिनी नीलामी से पहले हलचल तेज हो गई है. आज यानी 15 नवंबर को सभी 10 टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम सूची BCCI को भेजनी होगी.

 ठीक आज से एक महीने बाद 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन आयोजित होने जा रहा है. इस बार मेगा ऑक्शन की तरह रिटेंशन को लेकर कोई कड़ी पाबंदी नहीं है. टीमें अपनी रणनीति के अनुसार जितने चाहे खिलाड़ियों को रोक या छोड़ सकती हैं। उन्हें सिर्फ दो नियमों का पालन करना होगा.

120 करोड़ रुपये के सैलरी पर्स की सीमा

कुल 25 खिलाड़ियों की स्क्वाड लिमिट जिनमें अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं.

ट्रेड मार्केट में सबसे ज्यादा एक्शन 

ट्रेड विंडो में इस बार मुंबई इंडियंस ने सबसे अधिक गतिविधि दिखाई है। टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से शार्दुल ठाकुर को 2 करोड़ रुपये में, गुजरात टाइटंस से शेरफाने रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में अपने कैंप में शामिल कर लिया है.

उधर, डेवोन कॉनवे ने सोशल मीडिया पर यह साफ कर दिया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं रहेंगे। CSK ने उन्हें 6.25 करोड़ में खरीदा था.

ट्रांसफर मार्केट में चर्चाएँ तेज, कई बड़े नामों पर अटकलें

अफवाहों के अनुसार कई बड़े खिलाड़ियों के टीम बदलने की चर्चा जोरों पर है. सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़ने की बात लगभग तय मानी जा रही है।

CSK के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के स्टार सैम करन के राजस्थान रॉयल्स के साथ जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के CSK में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

जबकि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के LSG की ओर रुख करने की चर्चा भी गर्म है।

ट्रेडिंग के नियम कैश डील और वैल्यू एडजस्टमेंट

IPL के ट्रेडिंग नियमों के अनुसार यदि खिलाड़ियों की कीमतें बराबर नहीं होतीं है, तो टीमों को अंतर की राशि भरकर ट्रेड पूरा करना होता है।

कैश डील में केवल एक्सचेंज फीस देकर भी खिलाड़ियों का ट्रांसफर किया जा सकता है.

ट्रेड विंडो नीलामी से लगभग एक हफ्ते पहले बंद हो जाती है और सीजन शुरू होने से एक महीने पहले फिर खोली जाती है।

मिनी ऑक्शन से खरीदे गए खिलाड़ियों को ट्रेड करने की अनुमति नहीं होती. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !