Jamshedpur: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश भाजपा ने बिरसा मुंडा म्यूजियम या कहें कि पुराने बिरसा मुंडा जेल में भगवान बिरसा मुंडा की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई.यह शोभा यात्रा बिरसा मुंडा म्यूजियम से चलकर बिरसा मुंडा शहीद स्थल पर जाकर समाप्त होगी.
शोभा यात्रा में जहां नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
इस शोभा यात्रा में जहां नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ संगठन,संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह,पूर्व विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक नीरा यादव रांची के विधायक सीपी सिंह,पूर्व सांसद समीर उराव,पूर्व सांसद सुदर्शन भगत सहित सैकड़ो भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए.
इस मौके पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड वासियों के लिए बड़ा ही शुभ दिन है.एक तो भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है 150 वीं और दूसरा झारखंड का स्थापना दिवस है और तीसरा 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहां की झारखंड
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहां की झारखंड वीरों की भूमि है यहां न सिर्फ बिरसा मुंडा बल्कि हमारे सर गरीब जनजातीय समाज से वीर पैदा हुए जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई के लिए सबसे पहले चिंगारी देने का काम किया तो हमारा वह जनजातीय समाज ही है चाहे तिलका मांझी हो चाहे सिद्धू कानू हो चाहे चाँद भैरव हो, तेलंगाना खड़िया की बात हो या भगवान बिरसा मुंडा की बात.
लेकिन आजादी के 50-55 वर्ष तक जो हमारे
लेकिन आजादी के 50-55 वर्ष तक जो हमारे गरीब आदिवासी वीर जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जो संघर्ष किया जो बलिदान दिया उसको उनका इतिहास के पन्नों में स्थापित नहीं किया गया है जब देश में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने जनजातीय समाज को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया.