Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Saraikela News: सरायकेला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने दी श्रद्धांजलि

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपने जीवन को देश की स्वतंत्रता और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन यह प्रेरणा देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने अधिकारों और सत्य के लिए डटकर खड़ा होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भी धरती आबा के विचारों और त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रतिज्ञा की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !