Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Chandil Car Accident: चांडिल टायर फटने से अनियंत्रित हुई Swift Dzire, बीच सड़क पर पलटी, यात्री घायल होने की आशंका

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के हुमिद टी ओपी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार से जा रही एक Swift Dzire कार का अचानक टायर फट जाने से वह अनियंत्रित हो गई और बीच सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। 

दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को कार

दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को कार (वाहन संख्या JH05CD1538) सड़क पर पलटी हुई मिली। हालांकि, पुलिस को कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया, "गाड़ी के अंदर कोई नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी में सवार लोगों को चोट आई होगी, और उन्हें तत्काल इलाज के लिए किसी अस्पताल ले जाया गया होगा।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह वाहन संख्या JH05CD1538 टाटा के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस अब वाहन मालिक और घायलों का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि घटना के सही कारणों और यात्रियों की स्थिति की जानकारी मिल सके। पुलिस सभी संबंधित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

लोगो से अपील है कि यात्रा पर बाहर निकलने से पहले अपनी वाहन की पूरी तरह जांच करवाए

इस दुर्घटना ने एक बार फिर लंबी यात्राओं पर निकलने से पहले वाहनों की नियमित जांच, विशेषकर टायरों की स्थिति की जांच के महत्व को रेखांकित किया है। पुलिस ने पलटे हुए वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !