Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना, लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, 16वीं किस्त जल्द, चूकने वालों को मिलेंगे 5,000

Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना की 16वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी करने वाली है। नवंबर माह की राशि लाभार्थियों तक पहुंचाने की विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राशि को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजा जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।

 किस्तों को लेकर क्या है खास

 सामान्य लाभ: मंईयां योजना के तहत हर महीने ₹2,500 की सहायता दी जाती है। जिन महिलाओं को पिछली सभी किस्तें समय पर मिली थीं, उन्हें इस बार भी सामान्य रूप से ₹2,500 की राशि ही प्राप्त होगी। दोहरा लाभ सरकार ने उन महिलाओं को दोहरा लाभ देने का निर्णय लिया है जिन्हें पिछली, यानी 15वीं किस्त नहीं मिल पाई थी। ऐसे लाभार्थियों को इस बार 16वीं किस्त के साथ कुल ₹5,000 भेजे जाएंगे।

2,500की मासिक सहायता

मंईयां सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

 बिना रुकावट किस्त के लिए ये शर्तें हैं अनिवार्य

विभाग के अनुसार, लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें बिना किसी रुकावट के राशि प्राप्त हो, जिसके लिए ये मापदंड पूरे होने चाहिए, आपका आधार बेस्ड सिंगल बैंक खाता होना अनिवार्य है।, योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।, आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए, योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। यह कदम राज्य की हज़ारों महिलाओं के लिए बड़ा सहारा साबित होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !