Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-15

Saraikela News: बिरसा मुंडा जयंती पर सरायकेला में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित, देशभर के कवियों ने बांधा समा

Saraikela: सरायकेला में बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में साहित्य स्नेह एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मारवाड़ी धर्मशाला में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौधरी, शैलेन्द्र पांडे ‘शैल’, नारायण कुमार, अनामिका मिश्रा और अन्य कवियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मनोज चौधरी ने कहा, "कवि सम्मेलन हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।  इसे बढ़ावा देकर अपनी संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना चाहिए । कार्यक्रम में लखनऊ, दिल्ली और जमशेदपुर के प्रसिद्ध कवियों ने श्रृंगार, भक्ति और वीर रस की रचनाएं पेश कर श्रोताओं का मन मोह लिया। 

कवियों में शामिल थे - शिवम् झा कबीर (नई दिल्ली), डॉ. सुधा मिश्रा (लखनऊ), कुलदीप कलश (लखनऊ), राजेंद्र शाह ‘राज’ (जमशेदपुर) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थें । कार्यक्रम का संचालन विश्व रंजन त्रिपाठी ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !