Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Jamshedpur Illegal Sand Seized: अवैध बालू परिवहन पर कोवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन हाईवा जब्त

Jamshedpur : ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध बालू परिवहन किए जाने की सूचना पर कोवाली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दलबल के साथ गश्ती पर निकले थे, इसी दौरान संदिग्ध रूप से जा रहे तीन हाईवा ट्रकों को रोका गया।


जांच में पता चला कि तीनों हाईवा में कुल 1500 सेफ्टी अवैध बालू लदा हुआ था। पुलिस ने तत्काल तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और बालू माफियाओं पर निगरानी और तेज की जाएगी।


कोवाली पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और अवैध बालू परिवहन से जुड़े नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !