Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-16

Saraikela News: राजनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: राजनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुड़ियापाड़ा निवासी संजय देव सरदार की दो मोटरसाइकिलें राजनगर बाजार से चोरी हो गई थीं। शिकायत मिलते ही राजनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और जांच के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की पहचान और बरामदग

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनसा महतो के रूप में हुई है, जो नावाडीह, थाना सरायकेला का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल (JH05CK 8238) को नामिवेडा तालाब, राजनगर से बरामद किया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल (JH 22G 2072), जिसका इस्तेमाल चोरी के दौरान किया गया था, कृष्णापुर (थाना आरआईटी) से बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, इस चोरी में और भी अभियुक्त शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश में छापामारी जारी है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। छापामारी टीम में थाना प्रभारी चंचल कुमार, अनुसंधानकर्ता नदजी राम गोड, पुलिसकर्मी दिवाकर प्रसाद वर्मा एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

सुरक्षा की अपील

पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अपराध पर नियंत्रण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !